पिपरा: हरिहरगंज थाना पुलिस ने 6 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Pipra, Palamu | Apr 11, 2026 हरिहरगंज थाना कांड संख्या 31/20 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मो. रिजवान आलम (32 वर्ष), पिता अब्दुल कयूम, निवासी सोनारखाप गांव, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को हरिहरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।