मंडला: लोक सेवा कार्यालय के सामने चाय की टापरी में लगी आग, कारण अज्ञात, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 लोक सेवा कार्यालय के सामने चाय की टापरी में आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना शुक्रवार को दोपहर 12:00 की है जहां चाय की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना नगर पालिका में दमकल विभाग को दी। जानकारी लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग़ पर काबू पाया गया। हालांकि घटना में कोई जन हानि नहीं हुई ।