Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

रतलाम नगर: योगेश गेराज के सामने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने दूसरे से मारपीट की, जान से मारने की धमकी भी दी

Ratlam Nagar, Ratlam | Apr 11, 2026

MORE NEWS

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की  कार्रवाई

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मंडलोई के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने  सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा तथा सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी ली।

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे एवं श्री पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, 14 केन माउंट बीयर, 13 केन लिमाउंट बीयर तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की कुल  कीमत लगभग 10,670 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्री रामचरण पवार एवं नगर सैनिक श्री नरेंद्र सिंह भाटी भी शामिल रहे।
#JanSampark #ratlam

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मंडलोई के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा तथा सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे एवं श्री पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, 14 केन माउंट बीयर, 13 केन लिमाउंट बीयर तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 10,670 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्री रामचरण पवार एवं नगर सैनिक श्री नरेंद्र सिंह भाटी भी शामिल रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए समाधान कैंप 27 जुलाई से 31 जुलाई तक

प्रथम चरण में 5,688 आवासों की जियो-टैगिंग, 525 आवेदनों का हुआ निराकरण

समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित किया कैंप

जिला पंचायत रतलाम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास समाधान कैंप के प्रथम चरण को जिलेभर में व्यापक सफलता मिली है। इस उपलब्धि से प्रशासन ने अब कैंप के द्वितीय चरण की शुरुआत कर दी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

13 से 17 जुलाई 2026 तक चले प्रथम चरण के दौरान जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया। भौतिक प्रगति के मोर्चे पर कुल 5,688 आवासों की सभी चरणों में जिया टैगिंग पूर्ण की गई, जिनमें द्वितीय किस्त के लिए 2,483, तृतीय किस्त के लिए 2,322 और पूर्ण हो चुके 883 आवासों की टैगिंग शामिल है।

जनसमस्या निवारण के मामले में भी कैंप का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुल 615 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 525 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, करीब 85 प्रतिशत की सफलता दर हासिल हुई।

एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के पुराने लंबित प्रकरणों में भी प्रगति दर्ज हुई। इस दौरान 20 लंबित आवास पूर्ण किए गए, जबकि 12 ’ए’ श्रेणी के आवास भी पूरे किए गए।

प्रथम चरण की सफलता से प्रेरित होकर जिला पंचायत रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास समाधान कैंप के द्वितीय चरण की घोषणा की है, जो 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले के समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

द्वितीय चरण के मुख्य उद्देश्य है- लंबित किस्तों का त्वरित निराकरण, दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार, पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति एवं किस्त संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना, कैंप में मिलने वाली सेवाएं, ऑन द स्पॉट दस्तावेज परीक्षण, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) संबंधी समस्याओं का समाधान, पोर्टल पर अपलोड में सहायता तथा आवास की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।

कैंप में मुख्य रूप से आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, समग्र आईडी की विसंगतियां, बैंक व डीबीटी से जुड़ी समस्याएं और दस्तावेज अपूर्णता या अपलोड संबंधी त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे कैंप में समग्र परिवार आईडी आधार कार्ड, बैंक डाकघर पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आ सकते है।  

जिला प्रशासन रतलाम ने सभी पात्र हितग्राहियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और अपने आवास से जुड़े लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।
#JanSampark #ratlam

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए समाधान कैंप 27 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रथम चरण में 5,688 आवासों की जियो-टैगिंग, 525 आवेदनों का हुआ निराकरण समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित किया कैंप जिला पंचायत रतलाम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास समाधान कैंप के प्रथम चरण को जिलेभर में व्यापक सफलता मिली है। इस उपलब्धि से प्रशासन ने अब कैंप के द्वितीय चरण की शुरुआत कर दी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। 13 से 17 जुलाई 2026 तक चले प्रथम चरण के दौरान जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया। भौतिक प्रगति के मोर्चे पर कुल 5,688 आवासों की सभी चरणों में जिया टैगिंग पूर्ण की गई, जिनमें द्वितीय किस्त के लिए 2,483, तृतीय किस्त के लिए 2,322 और पूर्ण हो चुके 883 आवासों की टैगिंग शामिल है। जनसमस्या निवारण के मामले में भी कैंप का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुल 615 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 525 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, करीब 85 प्रतिशत की सफलता दर हासिल हुई। एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के पुराने लंबित प्रकरणों में भी प्रगति दर्ज हुई। इस दौरान 20 लंबित आवास पूर्ण किए गए, जबकि 12 ’ए’ श्रेणी के आवास भी पूरे किए गए। प्रथम चरण की सफलता से प्रेरित होकर जिला पंचायत रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास समाधान कैंप के द्वितीय चरण की घोषणा की है, जो 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले के समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। द्वितीय चरण के मुख्य उद्देश्य है- लंबित किस्तों का त्वरित निराकरण, दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार, पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति एवं किस्त संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना, कैंप में मिलने वाली सेवाएं, ऑन द स्पॉट दस्तावेज परीक्षण, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) संबंधी समस्याओं का समाधान, पोर्टल पर अपलोड में सहायता तथा आवास की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। कैंप में मुख्य रूप से आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, समग्र आईडी की विसंगतियां, बैंक व डीबीटी से जुड़ी समस्याएं और दस्तावेज अपूर्णता या अपलोड संबंधी त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे कैंप में समग्र परिवार आईडी आधार कार्ड, बैंक डाकघर पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आ सकते है। जिला प्रशासन रतलाम ने सभी पात्र हितग्राहियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और अपने आवास से जुड़े लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने की अपील की है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी

आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार जिले में दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा ताल एवं आलोट क्षेत्र में स्थित विभिन्न दूध चिलिंग केंद्रों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम धुत्ताखेड़ी स्थित जय श्री महाकाल दूध संग्रहण केंद्र से मिक्स्ड दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा ग्राम लूनी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में आदर्श स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन से पूड़ी, आलू की सब्जी एवं खीर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

इसी क्रम में पंथपिपलौदा रोड, ताल स्थित नाकोड़ा डेयरी प्लांट से घी एवं गाय के दूध के नमूने भी संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम लूनी स्थित आदर्श स्व सहायता समूह का संचालन बिना खाद्य पंजीयन के पाए जाने पर दोनों फर्मों के विरूद्ध बिना खाद्य पंजीयन के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
#JanSampark #ratlam

मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार जिले में दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा ताल एवं आलोट क्षेत्र में स्थित विभिन्न दूध चिलिंग केंद्रों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान ग्राम थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम धुत्ताखेड़ी स्थित जय श्री महाकाल दूध संग्रहण केंद्र से मिक्स्ड दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा ग्राम लूनी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में आदर्श स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन से पूड़ी, आलू की सब्जी एवं खीर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। इसी क्रम में पंथपिपलौदा रोड, ताल स्थित नाकोड़ा डेयरी प्लांट से घी एवं गाय के दूध के नमूने भी संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम लूनी स्थित आदर्श स्व सहायता समूह का संचालन बिना खाद्य पंजीयन के पाए जाने पर दोनों फर्मों के विरूद्ध बिना खाद्य पंजीयन के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026