कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम 05:00 बजे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गयी.