राजगीर: राजगीर के आरआईसीसी में एसडीओ कुमार ओमकेश्वर की अध्यक्षता में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक हुई
राजगीर के आरआईसीसी में शुक्रवार की दोपहर दो बजे एसडीओ कुमार ओमकेश्वर की अध्यक्षता में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक की गयी जिसमें एसडीओ ने सभी समस्याओं को चिन्हित कर बीडीओ और सीओ को शीघ्र निवारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस बार भी पूजा पंडाल व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.