राजगीर: राजगीर के पंडितपुर एवं कुंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद
राजगीर शहर के पंडितपुर एवं कुंड क्षेत्र में बुधवार की दोपहर 1.15 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान राजगीर अंचल के सीओ अनूज कुमार, राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार एवं राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.