राजगीर: राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग स्थित हसनपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा
राजगीर थाना अंतर्गत राजगीर बिहारशरीफ मुख्य मार्ग स्थित हसनपुर गांव के समीप बुधवार की रात करीब 9.30 बजे अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में जा पलटी जिसमें चालक बाल बाल बच गया. चालक द्वारा ट्रक मालिक को सूचना देने पर गुरूवार की सुबह 11.30 बजे मौके पर गड्ढे में पलटी ट्रक को बाहर निकालने में कर्मी जुट गये हैं.