राजगीर: राजद कार्यकर्ताओं ने राजगीर प्रखंड कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में दिया एकदिवसीय धरना
राजद कार्यकर्ताओं ने राजगीर प्रखंड कार्यालय पर मंगलावर की दोपहर 12.30 बजे स्मार्ट मीटर के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया जिसकी अध्यक्षता साकेत कुमार उर्फ बुलेट यादव ने की. बिहार प्रदेश के युवा राजद प्रदेश सचिव गोलू यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट गांव चाहिए. स्मार्ट मीटर लगाकर मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों को ठगा जा रहा है.