धनघटा: डेबरी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत हैसर ब्लॉक की डेबरी ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं और योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना।