शामली: बाबरी क्षेत्र में नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 11, 2026 शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे शामली जिले के थाना बाबरी से पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नौ जुलाई को एक नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर छेड़छाड करने और परिजनों को धमकी देने की वारदात प्रकाश में आई थी। परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वाछित मोनू कुमार नाम के एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।