सगड़ी: जयराजपुर में बसपा के तत्वाधान में समीक्षा एवं बूथ गठन का आयोजन, लोगों को बसपा की नीतियों के प्रति किया गया जागरूक
आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयराजपुर में बसपा के तत्वाधान में मंगलवार को समीक्षा एवं गठन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य बसपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार गौतम रहे । इस दौरान बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया । वही पार्टी की हित को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया ।