बसंतपुर: वीरपुर में नवाह यज्ञ का समापन, 10 दिनों तक भक्तिमय माहौल रहा, मंगलवार को होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में 17 अप्रैल से आयोजित नवाह यज्ञ का सोमवार को समापन हो गया. जहां सोमवार की संध्या 4:48 बजे से हवन और जाप का विशेष आयोजन किया गया. इस आयोजन में नवाह यज्ञ के प्रत्येक दिन मुख्य जजमान के रूप में शामिल भक्तों ने हिस्सा लिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में हवन की गई और 10 दिनों से चले आ रहे