फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के उप प्रमुख के खिलाफ लगा अविश्वास प्रस्ताव
फारबिसगंज प्रखंड में अभी महज कुछ दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बदली थी मगर अब फिर एक बार प्रखंड उप प्रमुख हसीबुर रहमान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। प्रखंड के कुल 45 पंचायत समिति सदस्यों में 29 समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को लिखित आवेदन देकर कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अविलंब बैठक की मांग की है।