तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने अलग-अलग जगहों से देशी-विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 4 बजे बताया कि गिरफ्तार तस्करों में महिला तस्कर सविता देबी व पुरुष राजकुमार,माधोपुर मधुमालत का राजू साह व गोड़वा का राजकुमार साह है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।