तुरकौलिया: चैलाहा टाल वार्ड 13 के पास धनौती नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा चचरी पुल
चैलाहा टाल वार्ड 13 के पास धनौती नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से चचरी पुल बनाया जा रहा है। जिससे करीब आधा दर्जन गांव के लोगो को लाभ मिलेगा। पब्लिक एप्प की टीम गुरुवार 9 बजे पहुंची थी। जहां सदरे आलम ने बताया कि रघुनाथपुर चचरी होकर जाने में केवल डेढ़ किमी पड़ता है। जबकि बगही,चांदमारी होकर 15 किमी पड़ता है। प्रतिदिन 5 सौ छात्र छात्राएं रघुनाथपुर कोचिंग पढ़ने जाते है।