तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के दो गांवों से गुरुवार रात चोरों ने बाइक, स्कॉर्पियो, नकदी व आभूषण की चोरी की
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के दो गांवों से गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बाइक,स्कॉर्पियो के साथ नगदी व आभूषण चोरी की। घटना को लेकर बासुदेव साह,सुखाडी साह व जाकिर आलम ने स्थानीय में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे जाकिर आलम की बाइक व स्कॉर्पियो,सुखाडी साह व बासुदेव साह के घर से नगदी व आभूषण चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।