तुरकौलिया: बैरिया बाजार में बाइक की ठोकर से घायल हुई 7 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज
बैरिया बाजार पर बाइक की ठोकर से शुक्रवार घायल हुई 7 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान हॉस्पीटल में हुई मौत। पिता दिलशेर आलम के आवेदन पर 3 बजे प्राथमिकी दर्ज हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बाइक के नम्बर से मालिक की पहचान की जा रही है। बता दें ऊक्त बच्ची बाजार पर खड़ी थी,तभी मोतिहारी के तरफ से आ रहे बाइक चालक ने ठोकर मार दी।जिसे तुरंत हॉस्पीटल ले जाया गया।