सहारनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों को जारी किए नोटिस
सहारनपुर में व्यापार बंधु बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सोमवार शाम 5 बजे कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में सड़क, ट्रैफिक, बिजली और अधूरे निर्माण कार्यों के मुद्दे प्रमुखता से उठे।