ललितपुर: कस्बा जखौरा निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया
कस्बा जखौरा निवासी किसान की शुक्रवार रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां मृतक के शव को शनिवार दोपहर के समय जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया । उक्त मामले परिजनों जानकारी देते हुए बताया कि वह शुक्रवार शाम के समय खेत से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सांप के काटने से उनकी मौत हो गई।