शहर के सांदीपनी स्कूल का इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जबकि कक्षा 10वीं में भी 97 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।