पिछोर: पिछोर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही भवन में दो दुकानों को बनाया निशाना
पिछोर नगर के चुंगी नाका क्षेत्र में चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आज शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे जानकारी के अनुसार नीरज सेल्स एजेंसी के संचालक विजय गुप्ता की दुकान का गैलरी वाला ताला नहीं टूटने पर चोरों ने कुंडा उखाड़ दिया और अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन किया जा रहा है।