धनौरा: बछरायूँ थाना क्षेत्र के गांव शरीकपुर में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला, CCTV में कैद
बछरायूँ थाना क्षेत्र के गांव शरीकपुर में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर 7-8 दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने बाइक रुकवाकर युवक को नीचे उतारा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमलावर घायल युवक को सड़क किनारे खाई में अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी।