ललितपुर: जाखलौन रेलवे यार्ड के रीमॉडलिंग के चलते तीन दिनों के लिए मेमो ट्रेन रद्द, लगभग आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव
जाखलौन रेलवे स्टेशन यार्ड के मॉडलिंग के चलते जाखलौन बिना मेमू एक्सप्रेस 12,13 एवं 14 मार्च को रद्द रहेगी। तो वही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। जिसके चलते अहमदाबाद डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस,निजामुद्दीन विशाखापट्टनम एक्सप्रेस,अमृतसर कोरबा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस एवं चंडीगढ़ यशवंतपुर एक्सप्रेस आदि अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।