मोहनिया: भभुआ रोड रेल थाना पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपए लूट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Oct 17, 2024 कैमूर जिले के भभुआ रोड रेल पुलिस द्वारा बीते दिनों साढे 5 लाख रुपए की हुई लूट मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक मोहनिया शहर के स्टुवरगंज का तो दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है । पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।