मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने डीसीएम ट्रक से 3010 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त की, दो गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Oct 15, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने टोल प्लाजा मोहनिया पार कर मोहनीया की तरफ आ रही एक डीसीएम ट्रक से 3010 लीटर विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब जप्त किया है। वही ट्रक में मौजूद चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पूर्णिया की तरफ ट्रक ले जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।