मोहनिया: सकरी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ बाइक सवार युवक, सीएचसी कुदरा में कराया गया भर्ती
Mohania, Kaimur | Oct 16, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी के पास दूसरे वाहन से टकराई बाइक, बाइक सवार एक युवक हुआ घायल। उपचार के लिए ग्रामीणों द्वारा लाया गया सीएचसी कुदरा। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है । घायल युवक रसेनदुआ गांव का पंकज कुमार बताया जा रहा है।