जबेरा: बिदारी घाटी पर फिसला बाइक सवार युवक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
Jabera, Damoh | May 18, 2026 जबेरा थाना अंतर्गत विदारी घाटी पर सोमवार की शाम 6 बजे एक बाइक सवार युवक सामने कुत्ता जाने से फिसल गया।जिसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर उसका इलाज जारी है प्राप्त जानकारी अनुसार युवक का नाम राहुल नायक है जो की फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर रवि यादव के द्वारा किया जा रहा है।