शिवहर: एक सप्ताह के भीतर डुब्बा घाट पर दो युवक डूबा, दोनों शव लापता, डुब्बा घाट पर डीएम एसपी पहुंचकर लिया जाएगा
जिले से बहने वाली बागमती नदी के डुब्बा घाट पर एक सप्ताह के अंदर दो युवक डूब गया है. दोनों युवक का शव लापता है. पहली घटना सोमवार को हुई थी व दूसरी घटना आज हुई है. दोनों शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही डुब्बा घाट पर DM पंकज कुमार, SP अनंत कुमार राय, SDM अविनाश कुणाल व SDPO अनिल कुमार पहुंचकर सर्च अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।