रांची में मोबाइल छिनतई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को करमटोली स्थित कार्यालय से घर लौट रहे सोनु कुमार के शर्ट की जेब से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार महतो (22 वर्ष) और अनिल कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छिनतई किया गया मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक JH01DD 4831 बरामद की है।
इस मामले में लालपुर थाना में कांड संख्या 129/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
#Ranchi #Jharkhand #LalpurPolice #CrimeNews #MobileSnatching #RanchiNews #JharkhandPolice #BreakingNews #ViralNews #CrimeUpdate #BiharJharkhandNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate