दुधि: विंढमगंज में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति को बुलाने के बहाने जंगल ले गया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पति को बुलाने के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना बीते 14 मई की रात करीब 11 बजे की है।