जबलपुर: मन्नूलाल हॉस्पिटल के मैनेजर पर अवैध वसूली और जातिगत गाली देने का आरोप, हरिजन थाने में शिकायत
कांचघर, झामनदास चौक निवासी विकास पछेल ने आवेदन में बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से मन्नूलाल हॉस्पिटल जबलपुर में ठेका चला रहा है। आरोप है कि हॉस्पिटल में मैनेजर पद पर पदस्थ दिलीप पटेल हर माह उससे 10,000 रुपये की अवैध वसूली की मांग करता है। आवेदक के अनुसार आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह राशि नहीं दे पा रहा है।