पचदेवरा में आज मंगलवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास विश्वकर्मा हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल का भव्य उद्घाटन प्रयागराज के प्रसिद्ध सर्जन डॉ.सुनील विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने काआश्वासन दिया।अस्पताल के डायरेक्टर राम शिरोमणि विश्वकर्मा ने मुख्यअतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।