खगौल: दानापुर रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या 01 से 7.50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दानापुर रेल थाना अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या 01 पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के पास से कुल 7.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में बुधवार सुबह 11 बजे रेल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी