हरदा: पलंगपेटी में छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, सांसों की आवाज से खुली पोल, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा
Harda, Harda | May 31, 2026 हरदा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने घर की पलंगपेटी (दीवान) में छिपा बैठा था, लेकिन उसकी सांसों की आवाज ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।