गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव से युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, पीड़ित पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
चंडौस क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मार्च की दोपहर जब वह घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान एक नंबर से मैसेज आया कि बेटी उसके पास है।