वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम हेतु इंदौर पुलिस की संवेदनशील पहल 👮♂️❤️
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत ACP सराफा श्री यश बिजोरिया एवं थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर मुलाकात की गई। उनकी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य, दवाइयों एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को थाना एवं बीट प्रभारी के संपर्क नंबर उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
“आप अकेले नहीं हैं, इंदौर पुलिस सदैव आपके साथ है।”
#IndorePolice #SeniorCitizenSafety #CommunityPolicing #Police
Indore, Indore | Aug 23, 2026