जोकीहाट: जोकिहाट में जानलेवा हमला और लूटकांड, 11 नामजद में से 4 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर में जानलेवा हमला, मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।