जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या, तीसरा आरोपी निक्की चौधरी गिरफ्तार
दिनांक 4 और 5 सितंबर की दरम्यानी रात जबलपुर के हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया इलाके में मुख्य सड़क पर बब्बा सोनकर नामक मूर्तिकार की रात करीब 11:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी निक्की चौधरी (निवासी हनुमानताल थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने आरो