सांगानेर: जयपुर: दोस्त की मौत के सदमे में 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा ने शनिवार शाम गेस्ट हाउस के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले सड़क हादसे में उसके दोस्त की मौत हो गई थी। छात्रा अंतिम संस्कार से लौटने के बाद यह कदम उठाया। सहेली ने कमरे में पहुंचकर उसे फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।