धौलपुर: बसेड़ी: जिसने बटाई पर किया खेत, उसने ही कराया झगड़ा
बसेड़ी थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में फसल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायलों में मनोज, राहुल, राधेश्याम और कृष्णकांत शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी