सादुलशहर: लालगढ गांव से युवती हुई लापता पुलिस ने की गुमशुदगी दर्ज
सादुलशहर के लालगढ गांव से युवती लापता हो गई इस मामले पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज की है। लालगढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर बताया,कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।