सादुलशहर: किसान आंदोलन को लेकर सादुलशहर की चेक पोस्ट पतली पर भी पुलिस के द्वारा करवाई गई बैरिकेडिंग
13 फ़रवरी से फिर से शुरू हो रहे किसान आंदोलन को लेकर सादुलशहर की चेक पोस्ट पतली पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग करवाई है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सादुलशहर के चेक पोस्ट पतली पर भी रास्ते को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है, यहां से पंजाब के लिए रास्ता जाता है। ऐसे में किसानों को पंजाब नहीं जाने दिया जाएगा।