लहरपुर: लहरपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत की मेड़ को लेकर विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर
शाहीन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि, विपक्षी लोगों के द्वारा खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद को लेकर घर में आकर गंदी-गंदी गालियां दी गई, मेरे मना करने पर मार पीट करने लगे जिससे मुझे व जियाउल, अतीक, उबेद को काफी चोटें आईं हैं, उक्त लोग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।