गिरिडीह: बरमसिया के श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में डॉक्टर ने पेनक्रियाज की पथरी का जटिल ऑपरेशन किया
बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में पेनक्रियाज संबंधित पथरी का जटिल ऑपरेशन सोमवार को 12 बजे डॉक्टर नीरज डोकानिया के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला नॉर्मल अवस्था में इलाजरत है। देवरी प्रखंड के हरिरायडीह गांव निवासी गजाधर यादव की पत्नी रीता देवी पथरी की बीमारी से पीड़ित थी।