जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 600 एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।