गुमला: सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही: डायबिटीज मरीजों को नहीं मिल रही रोटी, दोनों वक्त सिर्फ चावल,शुगर बढ़ने से मरीज परेशान
Gumla, Gumla | Jun 28, 2026 गुमला सदर अस्पताल में भर्ती डायबिटीज मरीजों के खानपान को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। घाघरा प्रखंड के बहादुरा गांव निवासी परमेश्वर उरांव पिछले एक सप्ताह से शुगर की बीमारी के कारण सदर अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आरोप है कि जिस बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसी बीमारी को बढ़ाने वाला भोजन मरीजों को परोसा जा रहा है।