लाडपुरा: कोटा-थर्मल के ऑफिस गेट पर 7 फीट का अजगर फंसा, स्नेक कैचर ने 1 घंटे में किया रेस्क्यू और सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Ladpura, Kota | Feb 9, 2026 कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशाषी अभियंता ऑफिस (सिविल) के चैनल गेट पर 7 फीट लंबा अजगर फंस गया। ऑफिस खोलने आए कर्मचारियों की नजर पड़ी, तो वे डर के मारे बाहर ही इकट्ठे हो गए।