चूरू: रतननगर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत और एक घायल
Churu, Churu | Jul 9, 2026 चूरू। रतनगर थाना क्षेत्र के ढाढरिया चारणान गांव के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। एएसआई कैलाशचंद मीणा ने बताया मृतक की पहचान सारसर सरदारशहर निवासी राधेश्याम सुथार (41) के रूप में हुई।