चौथम: बकिया में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा ने किया उद्घाटन
चौथम प्रखंड की तेलौछ पंचायत के बकिया स्थित बाबा चौहरमल मैदान में बुधवार दोपहर करीब दो बजे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन तेलौछ पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बल्लेबाजी कर मैच की औपचारिक शुरुआत की