पिंड्रा: वाराणसी से दिल्ली के लिए एयरइंडिया की एक फ्लाइट निरस्त, ईंधन के दाम में बढ़ोतरी का असर दिखने लगा
ईंधन के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब विमान कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की सुबह की एक उड़ान 1 जून से 6 जून तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। वही इंडिगो और अन्य विमान कंपनियां भी कुछ उड़ानों में कटौती कर सकती है।